बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने 567 जिलों में किया धरना प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। मूलनिवासी भारतीयों की विरासतों पर विदेश से आए लोगो द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है जिसके विरोध में पूरे भारत के 567 जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन किया गया, राष्ट्रीय आंदोलन में डॉ आंबेडकर चौक पर बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन काशी मथुरा किसकी बौद्धों की बौद्धों की जोरदार नारे लगाते हुए, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से मांग की यदि निष्पक्ष सर्वे नही किया तो 26 नवंबर 2023 को 5 लाख नागरिक दिल्ली मुख्यालय घेरेंगे, धरना प्रदर्शन आंदोलन में प्रवीण गजभिए, धर्मशील चारे, रामराज पटेल, सुधीर नांदेकर ,चंद्र शेखर उर्कुडे, विनय भगत, अनिल वंशकार ,छोटे भाई कुर्मी, रमन पटेल, संजेश यादव, सुखराम पटेल, विजय लोधी, राम मिलन पटेल, एड परमानंद साहू , त्रिलोक सोनकर, एड रवि भगत, अनुराग मरावी, विजय मरकाम, प्रमोद वानखेड़े, संजय मेश्राम , राजेंद्र अतुलकार , अमरनाथ राव, देवकरण पटेल, दोनीलाल प्रजापति, प्रभु पेंड्राम,मान सिंह टेकाम सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए ।



