आदित्य वाहिनी द्वारा मनाई गई स्वामी करपात्री जयंती

जबलपुर दर्पण। गौरक्षा आन्दोलन के सूत्रधार , धर्मसापेक्ष राजनीति के प्रणेता, धर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज का 116 वां जन्म महोत्सव आज आदित्य वाहिनी जबलपुर द्वारा मां अंजनी धाम में मनाया गया।आदित्य वाहिनी ,जबलपुर के संयोजक श्री जीवेश पांडे ने बताया कि इस अवसर पर स्वामी जी का पूजन – अर्चन, हनुमान चालीसा पाठ , गौ सेवा तथा पौधारोपण किया गया। पीठ परिषद जबलपुर के संयोजक डॉ. एच. पी. तिवारी ने बताया कि इस पुनीत अवसर पर गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज की प्रेरणा से संपूर्ण देश में जन कल्याणार्थ , गौ संरक्षण , पर्यावरण शुद्धि , सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ , सामूहिक रूद्राभिषेक ,शिव आराधना , फल प्रसाद वितरण , सत्संग, संगोष्ठी व भजन संकीर्तन का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। आनंद वाहिनी जबलपुर की संयोजिका व राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी ने कहा कि धर्मसम्राट स्वामी करपात्रीजी महाराज की जयंती उनके संदेशों को प्रसारित करने का अवसर है जिससे कि उनकी संकल्पना के अनुरूप राजसत्ता के द्वारा रामराज्य की स्थापना हो एवं देश में धर्मनियन्त्रित ,पक्षपात विहीन, शोषण मुक्त, सर्वहितप्रद शासन तंत्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो।समारोह में जीवेश पांडे, डॉ. एच. पी. तिवारी, डॉ.श्रद्धा तिवारी, श्री राम प्यासी, रामायण चौबे, मनोज पटेल, राम सिंह ठाकुर, सुमित प्यासी, मदन दुबे राजेंद्र तिवारी,अभय प्यासी,अनुराग व्यास व सचिन पटेल सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।



