जन्माष्टमी शोभायात्रा में निकालेगा सजीव झंकिया

v
जबलपुर दर्पण। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज के सानिध्य में आगामी 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे पुराने बस स्टैंड से निकलने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियों के लिए विराट बैठक का आयोजन जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक में किया । बैठक में जन आकर्षक का केन्द्र जगदीश मंदिर की सजीव झांकियो जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर व्दारकाधीश तक के लीला चरित्र का दर्शन चलित वाहनों पर सजीव पात्रो के व्दारा मंचित की जायेगी । सत्येन्द्र शर्मा, राजेश द्विवेदी मथुरा चौबे ने कहा कि एक एक पैसा लेकर पालकी में श्रीकृष्ण की झांकी बनाकर प्रारंभ हुई शोभायात्रा आज विराट स्वरूप ले चुकी है । प्रेम पुरी गोस्वामी,पप्पन मिश्रा ने बताया कि सजीव झांकियो के साथ सनातन धर्म महासभा की शोभायात्रा में शामिल होती है ।जो विशेष आकर्षण का केंद्र होती है । प्रीति बाजपेई ने कहा कि सभी माताओं को अपने बच्चों को श्रीकृष्ण बलराम और ग्वाल बालों की जगह जगह सजीव झंकिया शोभायात्रा मार्ग में मंचन हो।हर्षित यादव, संतोष पंडा, रजनी कैलाश साहू, अयोध्या तिवारी, ने कहा कि मंच लगाकर शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन कर स्थानीय लोगों को जोड़ने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
पंकज पांडेय कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा शहर का गौरव है , अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति के प्रयास करूंगा।
विधायक विनय सक्सेना ने कहा सनातन धर्म को मानने वाले लोग गागर में सागर भरने का कार्य करते हैं। मातृ शक्ति को आमंत्रित,हर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हूं पूर्व मंत्री शरद जैन ने कहा कि हम अपनी संस्कृति और परम्पराओं को निभाने के लिए युवा शक्ति को आगे बढ़कर भागीदारी करना चाहिए सुनीता चावला, अनुराधा सोन्धिया ने महिलाओं को पीत वस्त्र धारण कर शोभायात्रा में शामिल होना चाहिए।सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, शरद काबरा, प्रवेश खेड़ा, विध्येश भापकर ने कहा सनातन धर्म महासभा संस्कार धानी जबलपुर के मंदिरों का समूह है ।
अनेकों परिवार की चार पीढ़ियों ने समाज को जोड़ने के लिए धार्मिक एकत्रीकरण का स्वरूप शोभायात्रा है
ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल, सत्येन्द्र शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है 5000 वर्ष से अधिक समय से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है 43 वर्षों से श्रीकृष्ण शोभायात्रा मंडल परिवार जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक ने शोभायात्रा में 5 संजीव झांकियो के साथ महाभारत में अभिमन्यु के युद्ध की विशेष प्रर्दशन होगा आशीर्वचन में मंहत व्दारका दास गोस्वामी ने कहा कि भगवान के कार्यों और शास्त्रोक्त तरीके से सभी कार्य संपन्न करने के बाद , सामूहिक एकता प्रदर्शित करना अति आवश्यक है इसलिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। श्री वृंदावन की कुंज गलियों जैसे हर घर से घंटे घड़ियाल शंखनाद करते हुए साम्मलित होना चाहिए।बैठक में सुरेन्द्र पुरी, दिलीप पुरी, नंदकुमार यादव,नवीन पांडे, राकेश उपाध्याय, अमित दुबे, रमेश रैकवार, मनोज दुबे, दीपू दुबे, मुकेश मालवीय, संचालन सत्येन्द्र शर्मा आभार धन्यवाद ज्ञापन प्रेम पुरी गोस्वामी पप्पन मिश्रा ने किया ।



