श्रमिक महासंघ का विराट प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 21 अगस्त को मध्य प्रदेश कार्य भारित तथा दैनिक वेतन भोगी एवं स्थाई कर्मचारी श्रमिक महासंघ जबलपुर संभाग द्वारा भोपाल रवाना होने के लिए स्टेशन पर उपस्थित हुए लगभग 5000 हजार से ज्यादा कर्मचारी श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में भोपाल रवाना हुए। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राम कुमार जी जिला मंत्री कृष्ण कांत शर्मा जी, प्रदेश मंत्री अजय विश्वकर्मा जी, संभागीय अध्यक्ष द्वारका कुशवाहा जी ,संभागीय महामंत्री कुलदीप राजपूत जी, ज़िला अध्यक्ष शारदा विश्वकर्मा जी, जिला महामंत्री जगदीश सिंह जी, नंदु लाल झरिया जी, यशवंत प्रजापति सुशील त्रिवेदी जी, सुशील यादव जी, हरिलाल सेन जी, लक्ष्मी राजपूत रेखा पटेल,उर्मिला पटेल, महेश वाहना देवराज कुशवाहा जी, बाबूलाल जी योगेश ठाकुर एवं अधिक संख्या में कर्मचारियों उपस्थित थे।मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार निम्लिखित प्रमुख मांगो के शीघ्र निराकरण के लिए सभी आंदोलित हैँ। 1.प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों को सातवां वेतनमान एवं अनुकंपा नियुक्ति तथा शासकीय कर्मचारियों के समान मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जावें। 2. प्रदेश के समस्त शासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, जिनको 10 वर्ष का समय अपनी सेवाएं देते हो गया है उन्हें स्थायी कर्मचारी घोषित किया जाए l 3. सुरक्षा श्रमिक वाहन चालक आदि को स्थायी कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए। 4.समस्त विभागों के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी घोषित किया जाए और 2016 के आदेश की बिंदु क्रमांक 1: 8 को विलुप्त कर सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को स्थायी कर्मचारी घोषित किया जाए।मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार 22 अगस्त 2023 को अम्बेडकर पार्क, सेकंड स्टॉप, तुलसी नगर, भोपाल में जंगी -विराट प्रदर्शन के लिए हजारों की संख्या में कर्मचारी /श्रमिक पहुँच चुके हैँ।



