पुणे महाराष्ट्र विधायक माधुरी मिसल ने पत्रकारवार्ता को किया संबोधित

जबलपुर दर्पण। विधानसभा एवँ लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत जबलपुर उत्तर विधानसभा पहुँची पुणे महाराष्ट्र की विधायक माधुरी मिसल ने भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। मिसल ने कहा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश की 200 विधानसभा में महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात प्रदेश से विधायक 7 दिनों के प्रवास पर आये है इसी क्रम में मुझे जबलपुर उत्तर विधानसभा के प्रवास की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया विगत 4 दिनों में मैंने उत्तर विधानसभा के चारो मंडलो में मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। मंडलो के प्रमुख नेताओ से भेंट की। समाज जाति के प्रतिनिधियों से भेंट की और वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से भी चर्चा का अवसर मुझे मिला। इस दौरान मुझे समझ आया कि जबलपुर की उत्तर विधानसभा के मतदाता भाजपा के पूर्ण समर्थक है और विगत चुनावो के मतों को देखे तो समझ सकते है कि यहाँ भाजपा को लगातार वोट मिले है पिछला विधानसभा चुनाव किन्ही कारणों से हम सिर्फ 550 वोट से हार गए थे किंतु उसके अलावा पहले के विधानसभा चुनावों, लोकसभा नगर निगम चुनावो में भाजपा को यहां की जनता ने भरपूर समर्थन दिया है और इसी आधार पर हम पूरा भरोसा है कि आगामी चुनाव में इस विधानसभा में हम कमल फिर खिलाएंगे। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकार ने गरीब कल्याण और विकास को ऊपर रखते हुए कार्य किया है इसका लाभ हमे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिलेगा।पत्रकारवार्ता में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व विधायक शरद जैन, विधानसभा संयोजक शंकर श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, अमित जैन उपस्थित थे।



