जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर उत्तर विधानसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा के नेतृत्व में बूथ समिति की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार बूथ समितियों के गठन का कार्य चल रहा है, इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा द्वारा जबलपुर उत्तर विधानसभा के विवेकानंद वार्ड की बूथ समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ बैठक की एवं भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने पर अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू विधायक अभिलाष पांडेय प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सदस्यता अभियान के विभिन्न चरणों को चलाया गया एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के पश्चात बूथ समिति का गठन किया जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश में लगातार बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है और अब तक लगभग 85 प्रतिशत बूथ समिति पूर्ण हो चुकी हैं इसी क्रम में आज जबलपुर उत्तर विधानसभा के विवेकानंद मंडल की बूथ समिति की बैठक संपन्न हुई एवं नव नियुक्त बूथ अध्यक्षों का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत एवं बैठक आयोजित की गई।
भारतीय जनता पार्टी में जुड़ने के प्रति लोगों में पार उमंग और उत्साह है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व से जन जन की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को बल मिला है देश लगातार प्रगति के नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जिसके फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़कर संगठन को मजबूत कर रहे हैं इसके बाद हमारे मंडल कार्यसमिति एवं जिला कार्यसमितियों के चुनाव सम्पन्न किए जाएंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने सभी नए सदस्यों का पुष्पगुच्छ और मालाओं से स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी में जुड़ने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अंचल सोनकर,रजनीश यादव,रंजीत पटेल,मंडल अध्यक्ष योगेश विलोहा,राजेश दिवेदी,डॉ.जयराम तिवारी,चित्रकात शर्मा,शुभम अवस्थी,अंकित पाठक,बूथ अध्यक्ष राजकुमार केवट, हरि पटेल, अनिकेत चौरसिया, अविनाश सराफ, राजेंद्र चौकसे, संतोष चौकसे, श्रीमती कल्पना सिंह, रश्मि केवट, सुजय पांडेय, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, उमेश साहू, चिन्मय जोशी, प्रकाश दाहिया, सुरेन्द्र पांडे, सूरज सोधिया, अरुण दुबे, राजेन्द्र व्यौहार, अजय पटेल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88