जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रवासी विधायक श्वेता महाले पाटिल ने पत्रकारों से की चर्चा

जबलपुर दर्पण। चुनाव पूर्व जबलपुर पहुँची चीख़ली महाराष्ट्र से विधायक श्वेता महाले पाटिल ने भाजपा कार्यालय रानीताल में पत्रकारों से चर्चा की।विधायक श्रीमती महाले ने कहा मुझे संगठन द्वारा पश्चिम विधानसभा में संगठन के कार्यो को गति देने 7 दिनों के प्रवास पर भेजा गया है और विगत 5 दिनों में मैंने पश्चिम के चारो मंडलो में प्रवास किया साथ ही वहां के नेताओ, पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की। इसके अलावा सामजिक संगठनों, व्यपारियों, संतजनो से भी भेंट की।उन्होंने कहा पश्चिम विधानसभा में दो बार से कांग्रेस के विधायक है जो 15 माह की सरकार में वित्त मंत्री जैसे अहम पद में रहे है किंतु उन्होंने इस विधानसभा में ऐसा कोई विकास का कार्य नही किया जो जनता के लिए हो और न ही उनसे यहां की जनता खुश है। उन्होंने कहा पिछला चुनाव हम एन्टीनकंबेंसी की वजह से हारे थे किंतु लोकसभा चुनाव में हमें यहाँ से 85 हजार की लीड मिली थी और नगर निगम के चुनाव में 18 वार्ड में से 10 में भाजपा के पार्षद जीते थे इसका मतलब है कि यहां के वोटर भाजपा समर्थित है और यहां प्रवास के दौरान यह देखने मे आया कि कार्यकर्ता एकजुट हो जाये तो हम यह चुनाव अवश्य जीतेंगे।उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत अनेक विकास कार्य किये जिनमे मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर ब्रिज जो कि मदन महल चैराहे से दमोह नाका तक निर्माण किया जा रहा है। संग्राम सागर तालाब को विकसित कर पर्यटन का केंद्र बनाया गया। सुपाताल तालाब, इमरती तालाब का उन्नयन कर उन्हें विकसित किया गया। रमनगरा, ललपुर वाॅटर फिल्टर प्लाॅट जो कि पूरे शहर को स्वच्छ जल पहुॅचाने का काम कर रहे। अमृत जल योजना के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र में ओवर हेड पानी की टंकी का निर्माण किया गया।बच्चों को खेलने के लिए सर्वसुविधा युक्त स्टोटर्स काम्पलेक्स स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत शहीद गुलाब सिंह वार्ड में विकसित किया गया। नर्मदा नदी के किनारे स्थित ग्वारीघाट एवं तिलवाराघाट के घाटों में धोलपुरी पत्थर लगाकर सुंदर बनाया गया। नर्मदा जी से मिलने वाले खंदारी नाले में फिल्टर लगाकर उसमें से गंदा पानी को रोका गयां।उन्होंने बताया लाडली बहना योजना के अंतर्गत लगभग 40 हजार बहनों को इस योजना का लाभ दिया गया। पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत 11 सड़कों का निर्माण लागत राशि 1.484 करोड रुपए से किया गया जो कि विधायक अपनी उपलब्धि बताने का प्रयास कर रहे हैं। आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना इन योजनाओं से भी हजारों परिवारों को लाभ पहुंचा हैं। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत समस्त शहरों के खम्बो में एल.ई.डी. लाईट लगाकर शहर को जगमग बनाया गया। विधानसभा के अंतर्गत शारदा मंदिर मदन महल जो कि पर्यटन का क्षेत्र है वहां पर रोड एवं लाईट, गार्डन बनाकर 4 करोड़ की लागत से विकसित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव, रविन्द्र पचौरी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88