जबलपुर दर्पण

बौद्ध मठ द्वारा बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन 3 मई को

जबलपुर दर्पण | बौद्ध मठ गोपालपुर संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में तथागत सम्यक संबुद्ध की 2070वीं संयुक्त बुद्ध जयंती त्रिगुण पावन पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 3 मई को गोपालपुर, लम्हेटा घाट स्थित प्राचीन मौर्यकालीन बौद्ध मठ परिसर के समीप आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर धम्मदेशना, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अंबेडकरवादी एवं बुद्धिस्ट सामाजिक, धार्मिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की व्यापक सहभागिता रहेगी। धम्म उपदेशक श्रद्धेय भंते धम्म शिखर जी (बोधगया महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन, बालाघाट द्वारा दिया जायेगा।श्रद्धेय भंते धम्म शरण जी
गोपालपुर, जबलपुर द्वारा दिया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पेंद्र बहुजन (भोपाल), प्रमुख अतिथि:
नीरज सिंह लोधी (विधायक, बरगी विधानसभा), विशिष्ट अतिथि दयानंद हराले, ममता टेंभुर्णे होंगे तथा कार्यक्रम अध्यक्षता रामरतन यादव
(संयोजक, संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा) करेंगे। बैजनाथ कुशवाहा, देवेश चौधरी, मनोज बाघमारे, मूलचंद मौरे, संतोष मराठा, सिद्धार्थ खरे, घनश्याम यादव, उमाकांत गजभिए, इंद्र कुमार पटेल, नोकेलाल प्रजा, छोटे पटेल, रामराज पटेल, ईश्वरी बौद्ध, अशोक शेन्डे, अशोक रामटेके, नंदकिशोर टेंभुर्णे, दिलीप सहारे, प्रशांत बागड़े, पंकज मेश्राम सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88