जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्थानीय कारीगरों को मिलेगा मंच, “नई सोच हमारी कल्पना” महिला मंडल आयोजित करेगा चार दिवसीय प्रदर्शनी

16 से 19 जुलाई तक नेता सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र में होगा आयोजन

जबलपुर। स्थानीय कारीगरों और घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “नई सोच हमारी कल्पना” महिला मंडल द्वारा एक चार दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 16 जुलाई से 19 जुलाई तक नेता सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र, स्मार्ट सिटी, घंटाघर परिसर में आयोजित होगी।

प्रदर्शनी का समय दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसमें जबलपुर एवं आसपास के सूक्ष्म और लघु उद्योगों से जुड़े कारीगरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियानों के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है, बल्कि कारीगरों और उद्यमियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना भी है, ताकि वे अपने हुनर और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।

“नई सोच हमारी कल्पना” महिला मंडल की कल्पना मिश्रा, दीपिका कपूर, चाहत पचौरी, वंदना सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रदर्शनी में सक्रिय सहभागिता करें और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88