गौरीघाट मुक्तिधाम में आने वाले लोगों को अब नहीं होगी कोई परेशानीः महापौर

जबलपुर दर्पण। शहर में बड़े पैमाने पर चौंतरफा विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में गौरीघाट मुक्तिधाम को भी व्यवस्थित करते हुए वहॉं सौंन्दर्यीकरण का कार्य तेज गति से जारी है। जिसका निरीक्षण आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा किया गया।निरीक्षण के मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं म.प्र. शासन के पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत की पहल पर गौरीघाट मुक्तिधाम में तेज गति से कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के अवसर पर उन्होंने बताया कि मुक्तिधाम स्थल पर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था, समतलीकरण और अन्य चीजों को व्यवस्थित कराया जा रहा है ताकि यहॉं आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो। महापौर श्री अन्नू ने बताया कि यहॉं पर और अधिक साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ अच्छी गुणवत्ता वाले पेवर ब्लाक लगाने, रंगाई पुताई कराने के साथ-साथ समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। महापौर अन्नू ने बताया कि मोक्षधाम में आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि स्थल का समतलीकरण कराने के साथ-साथ बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था, पेड़ों की छटाई, एवं रंगाई पुताई भी कराई जा रही है। गौरीघाट मुक्तिधाम के निरीक्षण के समय संभागीय अधिकारी पवन श्रीवास्तव, उपयंत्री पंकज अवस्थी आदि उपस्थित रहे।



