जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सेंट अलॉयसियस स्कूल में शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों को किया स्पोर्ट्स किट वितरण

जबलपुर दर्पण। सेंट अलॉयसियस स्कूल पनागर में स्पोर्ट्स किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी सुश्री चंदा सोनी , प्राचार्या सुश्री एच.माया ,मेनेजर फादर डेविस, फिजिकल एजुकेशन टीचर अमित श्रीवास, शशांक सिंह ठाकुर,मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला खेल प्रशिक्षक जयराज चौधरी मंचासीन रहे । मंचासीन अतिथियों ने 67वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना एवं आगामी दिनों दिनांक 01/09/2023 से 05/09/2023 को दतिया जिले में आयोजित सब-जूनियर एवं जूनियर 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक अर्जित करने हेतु खिलाड़ियों का मनोवल बढ़ाया। स्पोर्ट्स किट वितरण कार्यक्रम में सेंट अलॉयसियस स्कूल पनागर जबलपुर,मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला,अजय सत्यप्रकाश पब्लिक स्कूल पनागर, आदित्य कांवेंट स्कूल दमोह नाका, महर्षि स्कूल आदि विधालयो के खिलाड़ियों उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88