जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नवनियुक्त पदाधिकारीयो का नियुक्ति पत्र वितरण प्रशिक्षण व सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित

जबलपुर दर्पण। जानवी शिक्षा एवम् समाज कल्याण समिति के तत्वावधान मे आज भवारताल मे राखी मिलन, नवनियुक्त पदाधिकारीयो का नियुक्ति पत्र वितरण/प्रशिक्षण व सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सबसे पहले मुख्य वक्ता के रूप मे आये अंकित कुबेर जी संगठक दर्पण रोटी बैंक ने दीपपज्वलन व भगवान का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र दिया व सत्र 2022 मे सक्रिय रूप से कार्य करने वाले पदाधिकारीयो का सम्मान किया गया। अंत मे नये पदाधिकारीयो को *संस्था की कार्यपध्दति विषय पर मुख्य वक्ता अंकित कुबेर जी ने प्रशिक्षण दिया। मंच संचालन स्वाति चौबे जी ने किया।
नव नियुक्त पदाधिकारी कविता पटेल – जिला अध्यक्ष कामनी यादव -जिला प्रभारी पूजा शर्मा – जिला सह सचिव बबली कुशवाहा – वार्ड अध्यक्ष विनीता सोनी – जिला सह मीडिया प्रभारी माला शिवहरे -वार्ड अध्यक्ष पिंकी केवट – जिला संगठन मंत्री रुकमणि केवट – वार्ड अध्यक्ष प्रीति विशकर्मा – वार्ड अध्यक्ष निशा पटेल – वार्ड अध्यक्ष रीता पटेल – वार्ड सचिव
शैली झा -जिला सलाहकार प्रज्ञा वर्मा – जिला सलाहकार विधि प्रकोष्ट कुमकुम पाण्डे – जिला संगठन मंत्री मंजु शर्मा – जिला सह मीडिया प्रभारी को दायित्व प्रदान किए गये सभी को बधाई संस्था आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है व आपसे आशा करते है कि आप से संस्था के साथ समाज सेवा कार्य मे सक्रियता के साथ कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page