बीजेपी को छोड़ इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी मे शामिल हुए बीजेपी के संगठन मंत्री

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी को अपनी त्याग, तपस्या और बलिदान से धरातल पर उतारने वाले महान व्यक्ति जिन्होने अपनी कर्मठता से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जन-जन तक पंहुचाया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक भारतीय जनता पार्टी में संभाग एवं जिला स्तर पर पदस्थ संगठन मंत्री आज की भारतीय जनता पार्टी के परिदृश्य से भ्रष्टाचार, एकाधिकारवाद, परिवारवाद और जनआकांक्षाओं और जन अपेक्षाओं पर खरे न उतरने वाली पार्टी जिसने डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा का संकल्प लिया था । वह उस दिशा में कार्य न कर काँग्रेस की राह पर चल रही है।
आज मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का आम कार्यकर्ता जिसने भय-भूख और भ्रष्टाचार से लड़ने का कार्य किया था। उन सभी कार्यकर्ताओं को निराशा हुई है। आज मध्यप्रदेश में संगठन की नींव समझे जाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। इन्हीं सब बातों को दृष्टिगत रखते हुये भारतीय जनता पार्टी ने संगठन मंत्रियों लक्ष्मीनारायण तौमर, पन्नालाल जैन, गणपत सिंह जाधव, रामसिंह सिसोदिया, सत्येन्द्र यादव, हरिराम पटैल, प्रदीप जोशी, कमल कामेश जितेन्द्र भदौरिया, राकेश डागौर आदि ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी से त्याग पत्र देकर मध्यप्रदेश में एक स्वच्छ राजनीति और एक नये राजनैतिक विकल्प इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के संगठन में कार्य करने की घोषणा कर रहे हैं। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्रियों को इंडियन पीपुल्स अधिकर पार्टी में सम्मिलित करते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश की जनता के लिए एक नई शुरूआत होगी की अपनी कर्म की पूजा के तपस्वी वरिष्ठ अनुभवी साथी आज पार्टी में शामिल हुए हैं जिससे हम पार्टी की विचारधारा और कार्यों को नागरिकों तक पंहुचा पायंेगे। तथा हमारा जो संकल्प है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 विधानसभा सीटों पर नये लोगों को अवसर देकर मध्यप्रदेश में नया जनादेश लेकर नई सरका बनाकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर नये मध्यप्रदेश के निर्माण की आधारशिला रखी जा सकेगी।
पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में भाग लेगी और सभी 230 सीटों पर योग्य उम्मीद्वारों को लड़ाएगी। ये उम्मीद्वार आम जनता के प्रतिनिधि बनकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे, लेकिन उसके पहले हमें मौजूदा व्यवस्था की अनेकों खामियों को दूर करना होगा, जो कि सरकार और जनता के बीच दूरिया पैदा करती है। इसी को ध्यान में रखकर इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी घोषणा करती है कि सबसे पहले मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कराएगी और उसे जनसम्मत बनाकर, जो कानून दशकों और सदियों पुराने हो गए हैं. उन्हें संवैधानिक दायरे में हटा दिया जाएगा और केवल वही कानून लागू होंगे जो केवल जनहित के होंगे और इसके लिए जनमत संग्रह किया जायेगा।
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी एक राजनीतिक दल होते हुए भी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है. जिसकी मूल भावना में सबसे निचले तबके को भी राजनीति से जोड़ने का संकल्प है. ताकि हर वर्ग और समाज का अंतिम व्य०ि भी खुद को पराया न समझे। जैसा कि पार्टी के नाम में ही निहित इंडियन से पता चलता है कि भारत के हर नागरिक को राजनीति से जुड़ना चाहिए, ताकि मुट्टी भरलांग विधान सभा औरसंसद में बैठकर बहुतांश जनता के बारे में मनमाना फैसला न लें युवाओं को विशेष रूप से राजनीति में अवसर देने के लिए हम प्रतिबद्ध है।
आज मध्यप्रदेश में 40 लाख से अधिक बेरोजगार है जिनके भविष्य के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी की दो दशकों की सरकार ने कोई कार्य नहीं किया 1978 के बाद बेरोजगारी की दर सबसे अधिक 2022-23 में बनी हुई है। यह हमारे लिए दुर्भाग्य का विषय है कि 45 वर्षों में सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से जहां बेरोजगारी कम होना चाहिए थी वह आज चरम पर है। मध्यप्रदेश का भविष्य कहे जाने वाले युवा आज दर-दर भटकने को मजबूर है जिससे समाज में वैमनस्यता और अशांति का वातावरण निर्मित है। आज म.प्र. में रोजगार ही सबसे बड़ी समस्या है। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी म.प्र. के युवाओं को रोजगार देगी और रोजगार मिलने तक ससम्मान जीने का अधिकार देगी। आज म.प्र. के 51 प्रतिशत युवा मतदाता म.प्र. में परिवर्तन के लिए कृतसंकल्पित हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में यह परिवर्तन होकर रहेगा। नये. म. प्र. के लिए युवाओं की नई सरकार बनेगी।
मध्यप्रदेश में परिवर्तन के लिए 1200 से अधिक पुरुषों ने एवं 573 महिलाओं ने तथा मुस्लिम समाज के 361 लोगों ने जैन समाज के 640 लोगों ने एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 97 विधानसभा वार चुनाव लड़ने के लिए इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी से टिकट की मांग की है। इस पर पार्टी विचार कर रही है एवं शीघ्र ही योग्य उम्मीदवारों को टिकट वितरण कार्य करेगी। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के माध्यम से चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट करना परिवर्तन को प्रदर्शित करता है और भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस की परिवारवाद राजनीति जिसमें एक ही परिवार के सदस्यों को टिकट मिलते रहने से कार्यकर्ताओं में व्यापक असंतोष व्यापत है। जिसकी परिणीती यह है कि लोगों के द्वारा नये राजनैतिक दल को अपना भरोसेमंद विकल्प मानकर अपना राजनैतिक भविष्य सुरक्षित करने के आगे आ रहे हैं।



