आर्य समाज गोरखपुर में जन्माष्टमी पर पंचकुंडीय ऋग्वेद यज्ञ 3 से 7 तक

जबलपुर दर्पण। आर्य समाज गोरखपुर में श्रावणी उपाकर्म एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विविध वेद प्रचार कार्यक्रमों की श्रृंखला में आगामी 3 से 7 सितंबर तक पाँच दिवसीय पंचकुंडीय ऋग्वेद यज्ञ प्रातः 7.30 से 9.30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है. जिसकी पूर्णाहुति जन्माष्टमी के दिन होगी. सत्संगों में प्रवचनों हेतु वैदिक प्रवक्ता के रूप में आचार्य महावीर मुमुक्षु जी का मुरादाबाद से आगमन हो रहा है. यज्ञ के ब्रम्हा एवं भजनोपदेशक पुरोहित सतेन्द्र शास्त्री रहेंगे. चार दिवसीय सायंकालीन सत्संग आर्य समाज दयानन्द भवन नेपियर टाउन मे सायं 6.30 से रात्रि 8.00 तक आयोजित होंगे. समापन जन्माष्टमी के दिन आर्य समाज गोरखपुर मे प्रातः 9 से मध्याह्न 12 बजे तक भजन प्रवचन और ऋषि लंगर के साथ होगा
ए के पुंज, आशुतोष चंदेल, राजेन्द्र पटेल, वेदामृत गारी, गणेश नेमा, श्रीमती कुसुम जिंदल, श्रीमती सुनीता हांडा, श्रीमती मीरा गायकवाड, श्रीमती प्रतिभा गिरधर, श्रीमती सुनीता मुखी आदि ने उपस्थिति का आग्रह किया है।



