भारत रक्षा मंच ने सैन्य अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन

जबलपुर दर्पण। भारत रक्षा मंच द्वारा मां भारती की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने हेतु कृत संकल्पित जांबाज सैन्य अफसरों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन मनवाया गया।इस अवसर प्रांत अध्यक्ष डॉ. एच. पी. तिवारी ने कहा कि जांबाज सैनिकों द्वारा राष्ट्र रक्षा हेतु किए जा रहे त्याग,बलिदान और समर्पण ईश्वरीय आराधना के समतुल्य हैं। सूबेदार मेजर नरेंद्र कुमार मिश्रा ने घर परिवार से दूर रहकर राष्ट्र रक्षा में संलग्न सैनिकों की सेवाओं को नमन करते हुए कहा की आम जनता द्वारा दिए जाने वाले प्रेम ,स्नेह और अपनत्व से इनका हौसला बढ़ता है।
सनराइज एकेडमी के सभागार में संपन्न आयोजन में संचालिका विनीता पगारे,जीवेश पांडे,सुमन शर्मा,विनीता मिश्रा, डॉली शर्मा,पूनम खोत,मधु बाला शर्मा,गीता कुशवाहा,विनोद कुलस्ते, सूरज राय,मंजू तिवारी,सुषमा मिश्रा,रागिनी शर्मा,संध्या कुलस्ते,रश्मि लखेरा व अर्चना चौरसिया सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



