जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भूतपूर्व छात्रों ने शिक्षक दिवस पर किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। वर्ष 1977 बेंच के हितकारिणी उच्चतर माध्यमिक शाला गोविंदगंज दमोह नाका, के छात्र-छात्राओं एवं हितकारिणी सभा के सचिव राठौर द्वारा शिक्षक दिवस पर स्कूल परिसर में शिक्षकों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम के संयोजक केशव प्रसाद गुप्ता रहे, तत्कालीन छात्र केशव पुरोहित, प्रदीप गुप्ता, राजेश तिवारी, प्रमोद साहू, बद्री चौबे, महेंद्र जैन, केशरवानी का विशेष सहयोग रहा। वर्तमान में सभी सेवानिवृत्त छात्र हैं ।



