जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बरेला, सिहोरा, पाटन, बरगी विधानसभा से निकलेगी यात्रा

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा कल तीसरे दिवस मंडला जिले से होते हुए जबलपुर जिले में बरेला पनागर विधानसभा के अंतर्गत प्रवेश करेगी।
यात्रा का जगह-जगह स्वागत, रथ सभाएं सहित सिहोरा में आम सभा होकर यात्रा का रात्रि विश्राम सिहोरा में ही रहेगा। यात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी, केंद्रीय मंत्री श्री फगन सिंह कुलस्ते जी, जबलपुर सांसद श्री राकेश सिंह जी, नर्मदा पुरम सांसद यात्रा प्रभारी श्री राव उदय प्रताप सिंह जी, यात्रा सह प्रभारी श्री अभिलाष पांडे जी, सहित स्थानीय विधायक व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।



