पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के समर्थन में उतरा जबलपुर सिख समाज

जबलपुर दर्पण। धन पोठोहार बिरादरी सभागार हाथीताल में आज जबलपुर के सिख समाज की एक वृहद सभा आहूत की गई इसमें समस्त गुरुद्वारों धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं सिख सेवा पंथी संस्थाएं, महिला सेवा समूह आदि के प्रधान गण एवं पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में शामिल हुए । सभा में एक सुर में पश्चिम विधानसभा से पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू को भारतीय जनता पार्टी की सीट देने की पुरजोर मांग की गई । तत् संबंध मे नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,गृहमंत्री अमित शाह ,तथा नरेंद्र सिंह तोमर कृषि मंत्री भारत सरकार,कैलाश विजयवर्गीय आदि से विषेश अपील करते हुए बब्बू को विधानसभा टिकट देने की अपनी मांग की अपील की।



