माता पिता से बिछड़े 4 वर्षीय बालक को पाटन पुलिस ने मिलवाया,परिवार से

जबलपुर दर्पण,पाटन। शाम के समय पाटन जबलपुर रोड स्थित एटीएम के समीप 4 वर्षीय बच्चा खड़ा दिखा जो बहुत देर से रो रहा था राहुल महाजन को संदेह होने पर 4 वर्षीय बच्चे को बिस्किट चाकलेट खिलाकर रो रहे बच्चे को पहले तो चुप कराया गया फिर बच्चे से नाम पूछने पर अपना नाम सुमित बताया श्री महाजन द्वारा तत्काल पाटन थाने को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलते है दुर्गेश मरावी थाना स्टाप आरक्षक शुभम सिंह, हेमेंद्र यादव के साथ मौके पर पहुंचकर बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और तत्काल बच्चे के बारे में खोजबीन शुरू कर दी थोड़ी ही देर में बच्चे के माता पिता को पुलिस ने खोज निकाला
पूछताछ में माता पिता ने अपना नाम मनीषा ठाकुर एवं पिता मुकेश ठाकुर कटरा मोहल्ला वॉर्ड न 12 बताया ये मजदूरी करने शहपुरा से आकर पाटन में रह रहे थे मजदूरी करके आटो रिक्शा से पाटन आ रहे थे तभी अचानक ऑटो से उतरते वक्त बच्चा जबलपुर रोड तरफ निकल गया था राहुल महाजन की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में बच्चे के माता पिता को खोजकर बच्चे को, उनके सुपुर्द किया है।



