किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष पवन सोनी के संयोजक में कृषि उपज मंडी सिहोरा के प्रांगण में प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति मंजू मिश्रा मुख्य अतिथि अमोल चौरसिया विशिष्ट अतिथि प्रभारी फिरोज खान,बाबा कुरैशी, के के कुरारिया, पांडे, फैज आलम शाह , शेख साबिर,गिरधर सरावगी, जगदीश सेनी,रमेश पटेल, प्रदीप गौतम, राजकुमार पटेल,गौस भाई आजाद, यूसुफ खान, जमीला बानो , के के दुबे, शमशेर खान उपास्थि थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मंडी में घूम कर कांग्रेस एवं किसानों के समर्थन में नारे लगाए, फिर किसानों को एकत्रित कर नुक्कड़ सभा की एवं भाजपा सरकार द्वारा किसानों को किस तरह प्रताड़ित एवं शोषण किया जा रहा है इससे उन्हें अवगत कराया। इसके उपरांत समस्त कांग्रेस जनों ने मंडी में बनी कैंटीन, विश्राम गृह, एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर फैली हुई अव्यवस्था का अवलोकन किया।
अंत में समस्त कांग्रेस जनों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा, साथ ही साथ समस्याओं से अवगत कराकर उनके निराकरण की मांग की।
कार्यक्रम में राजकुमार तिवारी,पापे यादव,संजय गुप्ता, वीरेन्द्र पटेल, साकेत पिड़िहा, उमाकांत चौरसिया, श्रेयांश यादव,मो जहांगीर,बालाराम तंतुवाय, कौशल दाहिया,डब्बू पाठक, शंकर वंशकार, अभिषेक शर्मा , चंकी ठाकुर, मनीष पांडे, प्रदीप परवानी, राहुल सोनी, अमजद खान, बलराम बर्मन,लाल सिंह ठाकुर,कंचन तंतुवाय, राजकुमारी पटेल, गजराज सिंह ठाकुर, नेक नारायण सिंह, सरस्वती पटेल, कला बाई दाहिया, द्रोपती बाई दाहिया, लक्ष्मी पटेल जितेन्द्र सोंधिया, मोनू सोंधिया, अजय पटेल, धनीराम दाहिया सहित अनेकों कांग्रेस जन उपस्थिति थे



