जबलपुर दर्पण

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने बाले जीजा को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर में जीजा साली के रिश्ते को तार तार करने एवं नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने बाले जीजा को जबलपुर जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की हैं।
मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि घटना दिनाँक 15/04/2026 को फरियादी मो. सलाउद्दीन उर्फ नन्हे पिता मोजीकू रहमान उम्र 37 निवासी 142 मैसोढा सिकरहना थाना कुंण्डवा चैनपुर जिला पूर्वी चंपारन (बिहार) ने थाने मे रिपोर्ट लेख कराया कि ट्रेन 22554 लोकमान्य तिलक रक्सौल एक्सप्रेस के जनरल कोच मे लोकमान्य तिलक से बरगिनिया की यात्रा की यात्रा कर रहा था । यात्रा के दौरान फरियादी की नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष को उसके रिश्ते का जीजा रेलवे स्टेशन जबलपुर से उतारकर बहला फुसलाकर ले गया । फरियादी की रिपोर्ट पर जीआरपी थाना जबलपुर में अपराध क्र. 225/26 धारा 137(2) का पंजीबद्ध किया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रेल भावना मरावी व पुलिस उप अधीक्षक रेल अंकिता सुल्या जबलपुर के मार्गदर्शन मे स्पेशल टीम गठित की गई। टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर के सीसीटीव्ही फुटेज एवं मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तलास करते हुये खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार से दस्तयाब किया गया । बालिका को थाना लाकर पुलिस की पूछताछ में बताया कि रिश्ते के जीजा मोहम्मद असफी पिता मोहम्मद कैसर आलम उम्र. 22 वर्ष निवासी सुरोल पोस्ट रेब्रा थाना खानपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) के व्दारा बहलफुसलाकर भगाकर ले जाना एवं दुष्कर्म करना बताया है मामले में आरोपी जीजा को धारा- 137 (2) ,64 (2f), 65 (1) बीएनएस 5 (l)/6, 5 (n) /6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत गिरप्ततार कर जेल भेजा गया है उक्त कार्यवाही मे जीआरपी थाना जबलपुर से SHO संजीवनी राजपूत, सउनि बीसी उद्दे, प्र.आर. 376 नंदकिशोर, आरक्षक रहीश मंसूरी महिला आरक्षक गुरजीत कौर मनिषा आस्था का उल्लेखनीय योगदान रहा। जीआरपी पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर द्वारा अधिकारी, कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरष्कृत करने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88