कमानिया गेट मार्ग पर बढ़ता गड्ढा बना हादसों का कारण, ग्रामीणों में आक्रोश

सतीश चौरसिया उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम महनेर में कमानिया गेट से अंदर यात्री प्रतीक्षालय के पास सड़क पर बना गड्ढा अब गंभीर समस्या बन गया है ।
इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन और राहगीर गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है ।
स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढा दिन-ब-दिन गहरा और चौड़ा होता जा रहा है ।
दिन में वाहन चालक सावधानी बरतकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता ।
अपर्याप्त लाइट के कारण अंधेरे में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है ।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं ।
इसके बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है ।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बड़े हादसे को टाला जा सके ।



