मझौली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

मझौली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू–आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर मझौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में मंहगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना एवं खाद्य पदार्थों पर जी एस टी के विरोध में प्रदर्शन किया गया।एवम महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर एवम मझौली कटंगी विधानसभा के पूर्व विधायक एक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री स्वतंत्रा सेनानी द्वारका प्रसाद मिश्रा के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,सिहोरा विधानसभा के पूर्व विधायक नित्य निरंजन खंपरिया मझौली के नवनिरावचित कांग्रेस के सभी पार्षद बबलू पंडा,पराग दीप, बबलू खान,मोनू,एवम किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुलाब यादव, मनोज तिवारी,nsui विधानसभा अध्यक्ष आभास दुबे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष पटेल,प्रशांत मिश्रा,सोनू चौधरी,संस्कार तिवारी सभी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं युवा कांग्रेस के सभी नेता उपस्थित हुए।



