नकली नोटों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

सतना। मैहर थाना पुलिस नेशनल हाइवे से कार सवार तीन बदमाशो को 1 लाख 92 हज़ार(200 और 100 के) नकली नोटों के साथ पकड़ा। कल रात पकड़ में आये थे बदमाश। दो फरार बदमाशो की तलाश जारी।पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एक गाडी क्र MP20CE1939 डार्क ग्रे रंग की शिष्ट गाडी मे चार व्यक्ति जिनमे से एक ग्वालियर का तीन जबलपुर के रहने वाले है। नकली नोटो को खुर्द बुर्द कर सकते है सूचना पर तत्काल समय बिना गवाये नेशनल हाइवे रोड पर नाकाबन्दी किया गया तो रेल्वे ओव्हर ब्रिज के पास हाइवे रोड पर उक्त कार आते दिखी जिसे रोकवाने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति कार रुकते ही दौड लगाकर भाग गया तथा तीन आरोपियो को अभिरक्षा में लेकर आरोपियो व कार की तलाशी ली गई तो कार मे 200/- रुपये से 913 नकली नोट तथा 100/- रुपये से 100 नकली नोट कुल 1013 नकली नोट कीमती 192600 रुपये रखे पाये गए जाने पर 1013 नकली नोट व घटना में प्रयुक्त कार क्र MP20CE1939 को जप्त किया जाकर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपियो से नकली नोट लाने व ले जाने तथा छापने के सम्बध मे पूछताछ की जा रही है।
पंजीबध्द अपराध क्रमांक धारा-अपराध क्र 774/2023 धारा 489-क, 34 ताहिगिरफ्तार आरोपी(01) सौरभ सिंह तोमर पिता राघवेन्द्र सिहं तोमर उम्र 28 साल निवासी पोरसा थाना पोरसा जिला मुरैना हालधरमवीर पेट्रोल पम्प भिण्ड रोड पुष्कर कलोनी 02) अंकित कुशवाहा पिता नेतराम कुशवाहा उम्र 25 साल निवासी गढापुरा थाना गढा जिला जबलपुर (03) आशीष सिंह राजपूत पिता महेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 26 साल निवासी ग्राम झोझी थाना शहपुरा मिटौनीफरार आरोपी(01 – जित्तू उर्फ जीतेन्द्र सिंह निवासी तिलवारा के पीछे भेडाघाट जिला जबलपुर 2- भाईजान निवासी रिक्सलवा मधुवनी बिहार
सराहनीय भूमिका:-निरीक्षक अनिमेष व्दिवेदी थाना प्रभारी मैहर एंव निरी. संजय दुबे थाना प्रभारी नादन उनि महेन्द्र गौतम, प्रआर अनिल सिंह, प्रआर राघवेन्द्र सिंह, प्रआर रवीन्द्र दोहरे, प्रआर जय बागरी प्रआर रवि सिंह थाना नादन आर अनूप तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है।



