खास खबरसंपादकीय/लेख/आलेख

बहुत महत्वपूर्ण है, इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस

✍🏻 आशीष जैन (उप संपादक) दैनिक जबलपुर दर्पण

वर्षो की गुलामी एवं हजारों शहीदों के बलिदान के बाद प्राप्त हुई हमें आजादी, हर भारतवंशी के लिए महत्वपूर्ण एवं गौरवान्वित कराने का दिवस होता है। भारत सरकार के द्वारा इस स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने में हर भारतवासी भरपूर सहयोग कर रहा है। हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्राओ से भारत में निवास करने वाले प्रत्येक नागरिक हृदय की गहराइयों से अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जननायकों को नमन कर रही है। भारत के प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों में से एक स्वतंत्रता दिवस हर भारतवासी के लिए एक महत्वपूर्ण पल होता है जिसमें वह अपने देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन कर अपने देश की स्वतंत्रता के इस दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाता है। आजादी प्राप्त होने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर भारती के लिए गर्व का विषय है। प्रत्येक नागरिक अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अपने घरों में तिरंगा लगाकर इसे बड़े ही उत्साह के साथ मना रहा है। तिरंगा और भारत माता के प्रति उसके सम्मान को प्रदर्शित करने के लिए हर घर पर तिरंगा और हर हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति रूपों को लेकर शहरों एवं गांवों में अच्छी जागरूकता उत्पन्न हो चुकी है। प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर सभी ने इस आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को मनाने की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। हर नागरिक तिरंगे को खरीद कर अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर लगा रहा है सभी को एक महत्वपूर्ण बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि तिरंगा एवं तिरंगे के प्रति रूपों को यहां-वहां अनावश्यक ना फेंके, गिरे हुए तिरंगे के प्रति रूपों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसे सम्मान पूर्वक नष्ट करें। भारत की आजादी एवं सैकड़ों हजारों लोगों की कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई हमें यह आजादी बहुत ही महत्वपूर्ण है भारत का राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रतिरूप उतने ही सम्माननीय है, जितना कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा। हर व्यक्ति इस सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी ना बरतें और फोटो वीडियो सोशल मीडिया मैं उसके खिलाफ कोई भी पोस्ट ना करें। अगर कोई व्यक्ति इस तिरंगे के प्रतिरूप गलती से गलत तरीके से उपयोग कर रहा हो तो उसका वीडियो या फोटो ना खींचे, अपितु उसे सही सलाह एवं तरीका बता कर अपने जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। दैनिक जबलपुर दर्पण समाचार पत्र की ओर से आजादी की 75 वीं वर्षगांठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद। जय भारत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88