डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वैक्सीन की डोज लगवाने युवाओं में दिख रहा उत्साह, सेंटरों में दिख रही लोगों की भीड़

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है, वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए जिले के युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, वैक्सीन सेंटरों में लोगों की भी नजर आ रही है। वैक्सीनेशन कराने के बाद लोग सेल्फी प्वाइंटों में खड़े होकर फोटो भी खिंचवा रहे हैं और लोगों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित भी करते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों जबलपुर मंडल के प्रथम कार्पोरेट क्लब सदस्य व अमेरिका पात्रता एलआईसी अभिकर्ता कृष्ण कुमार चंदेल ने पिछले दिनों वैक्सीन सेंटर पहुंचकर वैक्सीन का पहला डोज लगवाते हुए लोगों को जागरूक किया तथा सेल्फी प्वाइंट में खड़े होकर फोटो खिंचवाई और वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों को प्रेरित भी किया, इसी तरह जिले के पत्रकार संतोष चंदेल ने किसलपुरी के वैक्सीन सेंटर पहुंचकर वैक्सीन का पहला डोज लगवाया और वैक्सीनेशन कार्य को पूरी तरह से सुरक्षित व प्रभावी बताते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज लगवाने की अपील की। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासी युवा पत्रकार प्रदीप झारिया भी वैक्सीन सेंटर पहुंचे और कोविड-19 की वैक्सीन लगवाया।गौरतलब है कि जिले में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य जिले में तेजी से चल रहा है, अब 18 वर्ष से ज्यादा के युवाओं को भी वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है, जिससे इन दिनों वैक्सीन सेंटरों में दर्जनों युवा पहुंच पर वैक्सीन की डोज लगवा रहे।कोरोना मुक्त भारत बनाने की मुहिम से जिले के युवा जुड़कर वैक्सीन की डोज लेने के बाद सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवाकर समय को यादगार बना रहें। वैक्सीन की डोज लगने के बाद युवा वैक्सीनेशन कार्य को सुरक्षित व प्रभावी बता रहे हैं। जिले के युवा ग्रामीणों वैक्सीनेशन कार्य के लिए आगे आकर लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना मुक्त भारत बनने में सहयोग करने व अफवाहों में ना आकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने की अपील की जा रही है। बावजूद जिले के अधिकांश गांवों में कोविड-19 वैक्सीन के प्रति लोगों में जन जागरूकता का अभाव बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88