उत्तर विधानसभा में महिलाओं के बीच भाजपा नेत्री प्रीति बाजपेई का पलड़ा भारी

जबलपुर दर्पण। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार से संबंध स्वर्गीय श्री भगवती धर वाजपेई जी की पुत्रवधू जो कि भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा में विभिन्न पदों पर रहकर एवं कान्य कुब्ज ब्राह्मण सभा एवं एवं विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों में रहकर सामाजिक जीवन में कार्य करने वाली एक विदुशी महिला है ।यह है कि विगत ६ वर्ष पूर्व भी उन्होंने महिला महापौर के लिए बहुत प्रयास किया था किंतु आश्वासन के कारण उन्होंने संगठन के हित में पीछे हटना श्रेयस्कर समझा ।किंतु विधानसभा चुनाव में महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्थान देने के लिए उत्तर विधानसभा से श्रीमती प्रीति बाजपेई चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उनकी उनकी सामाजिक पारिवारिक धार्मिक राजनीतिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि को देखते हुए यह माना जा रहा है की जबलपुर की उत्तर विधानसभा में महिला नेत्रियों में श्रीमती प्रीति बाजपेई अव्वल है। उन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग का लाभ मिल रहा है ।और निर्विवाद नेता के रूप में उनकी छवि बनी हुई है। संघ परिवार की पृष्ठभूमि को देखते हुए एवं भाजपा के भीष्म पितामह पंडित भगवतीधर वाजपेई के त्याग तपस्या और बलिदान को सार्थक करते हुए जिस परिवार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई से पारिवारिक और आत्मीय संबंध रहे जिन्होंने कभी भी राजनीतिक लालसा को नहीं प्रकट किया ।आज भाजपा नेतृत्व को चाहिए की संघ परिवार की पृष्ठभूमि को देखते हुए ऐसी सुशिक्षित महिला को भाजपा उम्मीदवार बनाकर जबलपुर उत्तर विधानसभा में पार्टी के समस्त अवरोधों को समाप्त कर आपसी कटुता को दूर कर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ,प्रत्येक वर्ग भारतीय जनता पार्टी को उत्तर विधानसभा से विजय बनाने का संकल्प लेगा।



