पेंशन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हो रहा शोषण

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के संभागीय अध्यक्ष हेमंत ठाकरे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कलेक्टर परिसर में स्थित संभागीय कार्यालय कोष लेखा एवं जिला पेंशन कार्यालय में सेवानिवृत कर्मचारियों का शोषण अपनी चरम सीमा पर है यहां अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत और हीला हवाली के चलते सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने ही स्वत्वों को पाने चक्कर लगाने मजबूर होते हैंl उन्हे अपने ही देय स्वत्वों को पाने हेतु इस कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ता है परंतु जब तक इस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों को चड़ौतरी नहीं दी जाती तब तक ऐन केन प्रकारेण उनके प्रकरणों पर आपत्ती लगा कर लटकाया जाता है और ज्यों ही उनके मन की मुराद पूरी हो जाती है तब सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय प्रकरण आगे बड़ते है एवं उपादान इत्यादि के देयक पास होते है l
संघ ने आगे बताया कि इस कार्यालय मे भ्रष्टाचार का आलम यह है कि जब तक चपरासी से लेकर अधिकारी तक बन्दर बांट नहीं होती तब तक फाईलें आगे नहीं बड़ती और जो कर्मचारी अपने 40 से 45 वर्ष विभागों एवं शासन-प्रशासन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त होता है उसे अपने ही पैसों को प्राप्त करने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की जेबें गरम करना पड़ता है तब बिल पास होते हैं। यही वजह है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी हैरान, परेशान और हलाकान है।
संघ के जिलाध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, जियाउरहीम, हेमंत ठाकरे, दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, एनोस विक्टर, गुडविन चार्ल्स, मनीष मिश्रा, विनोद सिंह, सुधीर पावेल, गोपीषाह, सुनील झारिया, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील स्टीफन, अफरोज खान, रवि जैन, धनराज पिल्ले, मकसूद कादरी, क्रिस्टोफर नरोन्हा, राजकुमार यादव, सतीष दुबे, फिलिप अन्थोनी, योगेष ठाकरे, विरेन्द्र श्रीवास, आषाराम झारिया, रामकुमार कतिया, नितिन तिवारी, समर सिंह ठाकुर, त्रिलोक सिंह, सुधीर अवधिया, अजय मिश्रा, गिरीषकांत मिश्रा, आशीष कोरी, संतोष चौरसिया, भास्कर गुप्ता, आर.पी.खनाल, राषिद अली, संदीप परिहार, अशोक परस्ते, अनूप डाहट आदि ने कलेक्टर महोदय जी से मांग की है कि इन भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही कर पेंशन कार्यालय एवं संयुक्त संचालक कोष एवम लेखा में हो रहे भ्रष्टाचार को विराम दिया जाए।



