घर में हई चोरी घमापुर पुलिस नहीं सुन रही, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

जबलपुर दर्पण। घमापुर थाना अतंर्गत भगवती डेरी के पीछे, गोपाल होटल में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चांदी के जेवर सहित गृहस्थी का सामान और कपड़े, साथ ही कीमती साड़ी नगद पैसा, चोरी कर ले गए, घमापुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपाल होटल लालमाटी, भगवती डेरी के पीछे, मकान नंबर 2173 निवासी सुरेखा रैकवार मुंबई से काम करती है, और हर 6 महीनें में अपने घर जबलपुर शहर आती है, हर बार की तरह इस बार भी गत 16 सितंबर को शाम 6 बजे घर आई और थकान होने के कारण सो गई, दूसरे दिन 17 सितंबर को उठी, और अलमारी खोली तो लॉकर टूटा मिला, जिसमें रखी 5 जोड़ी चांदी की बिछिया, गृहस्थी का सामान 2 सीलिंग फैन, लोहे का बट्टा, एलईडी लाईट, ड्रिल मशीन, कूलर की मोटर, ग्राइन्डर मशीन, सिलाई मशीन, ताले, चाबी के गुच्छे, मिक्सी ग्राइन्डर, गंजी के सेट, 7 बड़े गंज, लोहे की कढ़ाई, कूकर, मोबाइल के पेड, सैमसंग का टच मोबाइल, राशन का सामान 5 किलो बासमाती चावल, 1 लीटर तेल, शुद्ध घी, 1 किलो आचार, साड़ियां, ब्लाउज, पेटीकोट, चूड़ी के डिब्बे, महंगे कपड़े, फैंसी झुमकी, टॉवल, चादर, बेडसीट, कालीन दरी, कंबल, पर्दे सेट आदि सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं, सुरेखा रैकवार ने इसकी शिकायत घमापुर थाने में की जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की, जिससे परेशान पीड़िता महिला ने एस पी कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत कर, जल्द से जल्द न्याय मिल सके है।



