राकेश डी पी पाठक इंटक के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने -बधाई

जबलपुर दर्पण। श्रमिकों, कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर राकेश डी पी पाठक को नियुक्त किया है।प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर राकेश पाठक की नियुक्ति मध्यप्रदेश इंटक के माननीय अध्यक्ष श्री आर.डी.त्रिपाठी ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय श्री जी . संजीवा रेड्डी जी की अनुमति से की है। मध्यप्रदेश इंटक के अध्यक्ष आदरणीय त्रिपाठी जी ने कहा कि नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री पाठक कर्मचारियों की बेहतरी और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव तत्परता से प्रयास करेंगे।उपाध्यक्ष पद पर राकेश डी पी पाठक की नियुक्ति पर मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन, सीमेंट , डिफेंस, इंजीनियरिंग,सहित अनेक श्रम संगठनों ने खुशी जताई और अध्यक्ष जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।पाठक के उपाध्यक्ष बनने पर एन.के.यादव,खूबचंद शर्मा, सुनील कुरेले, यू.के.पाठक, सीताराम कुरचानिया, निर्मल शुक्ला, दिनेश दुबे, आर.एस.परिहार, केदारनाथ अग्निहोत्री,आई.के.अग्रवाल, अनूप वर्मा,एस.के.पचौरी, दिलीप पाठक, मनोज पाठक, बसंत मिश्रा,मोहन श्रीवास, विमल महापात्रा,, उमाशंकर दुबे, अशोक गुप्ता,एच.के.डे, सुरेन्द्र तिवारी,एम.पी.तिवारी, बृज विश्वकर्मा सहित फेडरेशन के सभी नेता गणों, प्रतिनिधियों ने बधाई दी।



