जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ का दिखा जलवा, महज 18 दिनों में 500 करोड़ का आकड़ा पार करने वाली बनी सबसे तेज हिंदी फिल्म

मुंबई। शाहरुख खान स्टारर जवान की ब्लॉकबस्टर सफलता ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हिंदी और दूसरी भाषाओं में इम्प्रेसिव कलेक्शन के साथ, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का उल्लेखनीय प्रदर्शन धीमा होता नही दिख रहा है। जवान ने सिर्फ हिंदी भाषा में 505.94 करोड़ की शानदार कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के रूप में अपनी जगग मजबूत कर ली है। वहीं दूसरी भाषाओं को मिलाकर जवान की कमाई 563.20 करोड़ पर पहुंच गई है – जो भारत में अब तक किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है।

यह फिल्म और अधिक रिकॉर्ड तोड़ने और फिल्म उद्योग में नए स्टैंडर्ड स्थापित करने की राह पर है। ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता को फिर से परिभाषित किया है और अपनी मनोरंजक कहानी और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जाती है। इसके साथ ही जवान ने रिकॉर्ड बुक को फिर से लिखा है। जैसा कि ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है, मील के पत्थर और रिकॉर्ड की इसकी लगातार खोज फिल्म की जबरदस्त अपील और देशभर में दर्शकों से इसे मिले अपार प्यार को दर्शाती है। ‘जवान’ निस्संदेह एक सिनेमाई ताकत है।’जवान’ एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88