जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कच्ची शराब उतार रहे 2 गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जप्त

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेण्ड तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री विवेक कुमार गौतम के मार्ग निर्देशन मे क्राईम ब्रांच एवं थाना खमरिया की टीम द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपियों गिरफ्तार करते हुये 60 लीटर कच्ची शराब जप्त कर 10 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 2000 लीटर लाहन एवं भट्टी नष्ट की गयी।
थाना प्रभारी खमरिया श्री सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि वैस्टलैण्ड खमरिया में खेरमाई मंदिर के पास स्थित नाले के किनारे 2 व्यक्ति बेचने हेतु कच्ची शराब उतार रहे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना खमरिया की संयुक्त टीम द्वारा वैस्टलैण्ड खेरमाई मंदिर के पास स्थित नाले के पास दबिश दी जहॉ 2 व्यक्ति कच्ची शराब उतारते हुये दिखे जिन्हें घेरांबंदी कर पकडा दोनो ने पूछताछ पर अपने नाम मोहन सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी गडिया मोहल्ला सिहोरा एवं विष्णु चौधरी उम्र 42 वर्ष निवासी तालाब के पास मुण्डी टोरिया रांझी बताये , कुप्पियों में कच्ची शराब भरी हुई मिली , जल रही भट्टी को नष्ट किया गया आसपास तलाशी ली गयी तो जमीन के अंदर ड्रम गडे हुये एवं झाडियों में छिपाकर रखे हुये मिले चैक करने पर ट्रमों में कच्ची शराब उतारने हेतु लाहन भरा हुआ था, 10 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 2 हजार लीटर लाहन नष्ट करते हुये 2 कुप्पो में भरी 60 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपियेां के विरूद्ध घारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88