जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता एचआर श्री आरके खण्डेलवाल सेवानिवृत्त

जबलपुर दर्पण। एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन एवं प्रशासन) ‘‘श्री आर.के. खण्डेलवाल‘‘ 40 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होने मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल, मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल एवं एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाऐं दी। उज्जैन में आयोजित सिहंस्थ कुंभ 2016 में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिये म.प्र. शासन ने उन्हे सम्मानित भी किया था। 90 के दशक में मालवा क्षेत्र में अपनी पदस्थापना के दौरान ग्रामीण विद्युतीकरण के लिये उनके प्रयासों को आज भी सराहा जाता है।



