जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्रिश्चियन मंच एवं जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन ने मनाया दीपावली पर्व

जबलपुर दर्पण। क्रिश्चियन मंच एवं कर्मचारी संगठन ने मनाया दीपावली पर्व जबलपुर – मध्य प्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच एवं जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दिनांक 12 /11/ 2023 को पूरे देश में दीपावली पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l इसी तारतम में संस्कारधानी जबलपुर में जागरूक क्रिश्चियन मंच एवं जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के साथ ही जागरूक खेल संघ के सभी पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति में सदर स्थित शिवाजी मैदान में कैंडल जलाकर एवं मिठाई वितरित कर दीपावली पर्व मनाया गया l संघ ने आगे बताया कि दीपावली पर्व ज्योति का रौशनी का पर्व है और दुनिया की रोशनी ईश्वर है l अतः इस वर्ष हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर की रोशनी सारे परिवारों में जगमगाती रहे इस संदेश को लेकर सभी धर्म एवं जातियों के पदाधिकारी सदस्यों ने मिलकर इस पावन पर्व को मानते हुए संस्कारधानी जबलपुर से यह अनुरोध किया है कि सभी इस पावन पर्व को मिलजुल कर पूरी निष्ठा से मनाएं क्योंकि यह ज्योति का त्यौहार है एवं सभी ने ईश्वर से इस पावन पर्व के अवसर पर प्रार्थना की की ईश्वर अपनी ज्योति सभी घरों में आशीष के रूप में दे एवं सभी परिवारों में सुख, शांति, समृद्धि परिपूर्ण करें, ऐसी कामना और प्रार्थना ईश्वर से करते हुए सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर मिठाई खिलाकर इस पावन पर्व की बधाई दी l इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन , जेम्स एंथोनी, जियाउरहीम , फ्रांसिस एंथोनी, राकेश श्रीवास, क्रिस्टोफर नरोना, एनोस विक्टर , अल्बर्ट एंथोनी, दिनेश गौड़ , रिंकू पीटर, हेमंत ठाकरे, फिलिप एंथोनी , विकास डेविड , धनराज पिल्ले, रऊफ खान , अरुण मार्टिन , शशि रमन स्वामी , विवियन मार्टिन, कुलदीप सिंह, संजय पोर्टर, अभिषेक गुप्ता, लेनी ठाकुर आदि ने उपस्थित होकर दीपावली के पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88