जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
समरसता सेवा संगठन द्वारा रानी दुर्गावती जयंती पर विचार गोष्ठी, सम्मान समारोह, नाट्य मंचन आज

जबलपुर दर्पण। समरसता सेवा संगठन द्वारा सामाजिक समरसता के परिपेक्ष्य में “सब सबको जाने – सब सबको माने” एक अभियान के अंतर्गत वीरांगना रानी दुर्गावती जयंती के पूर्व दिवस पर कल बुधवार 4 अक्टूबर को शाम 6 बजे विचार गोष्ठी, सम्मान समारोह एवँ रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन किया गया है।
संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. खेमसिंह डेहरिया, एवँ मुख्य वक्ता प्राचार्य रुकमणी कनोजिया एवँ विशिष्ट अतिथि वनवासी विकास परिषद के सचिव श्री अर्जुन सिंह मरकाम होंगे।समरसता सेवा संगठन ने सभी से उपस्थिति का आग्रह किया है।



