जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लोकार्पण पत्थर पर लिखा कई नेताओं के नाम, मात्र पहुंची विधायक

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील के ग्राम खिरहनी कला में 6 अक्टूबर को करीब रात्रि 8:00 बजे क्षेत्रीय विधायक नंदनी मरावी, बीएमओ अर्शिया खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, अल्पसंख्यक अध्यक्ष नंदन जैन, उपाध्यक्ष आशीष उपाध्याय, महामंत्री आशुतोष रजक, की उपस्थिति में शासकीय उपस्वास्थ्य केंद्र खिरहनी कला का लोकार्पण किया गया। नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र को बीके कंस्ट्रक्शन के द्वारा 8 माह की अवधि पर 37 लाख की लागत पर बनवाया गया है। जिसमें 2 ओटीपी रूम, 1 वेटिंग रूम सहित कर्मचारियों को ठहरने के लिए 2 रूम वाला अस्पताल नव निर्माण किया गया है। लोगों का कहना है, कि लोकार्पण पत्थर पर सांसद, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, जिला सदस्य, मुख्य जनपद सदस्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जैसे बड़े नेता व अधिकारी लोकार्पण पत्थर पर नाम अंकित किया गया है। वही जिम्मेदार नेता व अधिकारी लोकार्पण कार्यक्रम मै नाहीं पहुचे। तो जनता के बीच प्रश्न चिन्ह का विषय तैयार हो गया है। और गांव के भोले भाले लोगों के पास बैठने पर परहेज करते हैं। हालाकि क्षेत्रीय विधायक सहित कुछ सहयोगियों ने क्षेत्र का सम्मान करते हुए लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं के कामकाज को जनता के बीच अवगत कराया। और भाजपा कार्यकर्ता को एक साथ मिलकर कार्य करने की अपील किया।
नवनिर्माण उप स्वास्थ्य केंद्र में साचुली, छनगवां, छोटी खिरहनी, देवरी कन्हाई, लमतारा, सहित कई गांव के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलने से लोगों को बीमारी से निपटने के लिए राहत मिलेगी। को लोकार्पण कार्यक्रम में जनपद सदस्य पति हारप्रसाद राय, सरपंच रूकमणी पटेल, सरपंच संदेश राय, अजय मिश्रा, वीरेंद्र झरिया, जगमोहन पटेल, रितेश जैन, मोनू बर्मन, रामशरण राय, देवशरण पटेल, दुर्गेश पटेल, प्रमोद लोधी, सीएचओ हर्षिता कोरी आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88