जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ओवर ब्रिज निर्माण को हादसे के विरोध में युवा कांग्रेस और युवा मोर्चा में तनातनी

जबलपुर दर्पण। विगत दिवस फ्लाईओवर निर्माण के दौरान चेंबर के दसकने से एक मजदूर की मौत एवं 6 के घायल होने के विरोध में युवक कांग्रेस द्वारा फ्लाईओवर निर्माण में भ्रष्टाचार एवं अनियमिताओ के आरोप लगाते हुए पीड़ितों को उचित मुआवजे की मांग को लेकर मालवीय चौक में सांसद राकेश सिंह के पुतले दहन का अपवाहन किया गया था। परंतु आचार संहिता लागू होने के कारण अंतिम समय पर कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।
वहीं दूसरी तरफ युवा मोर्चा एवं विद्यार्थी परिषद ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 100 150 कार्यकर्ता एवं भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर अपने सांसद राकेश सिंह के पुतला दहन के विरोध में मालवीय चौक पर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे जहां पर उन्हें ज्ञात हुआ कि कार्यक्रम संयोजक रघु तिवारी ,सिद्धांत जैन, अजय रावत, सचिन रजक एवं अन्य अपने साथियों के साथ सिविक सेंटर में प्रभु वंदना टॉकीज के समक्ष खड़ा हैं, युवा मोर्चा कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए भाजपा संगठन एवं राकेश सिंह के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रभु वंदना टॉकीज पहुंचकर रघु तिवारी से हातापाई करने की कोशिश करने जहां तत्काल तीन थानों क्षेत्रों की पुलिस ने मोर्चा संभाल दोनो पक्षों को अलग कराया। जिसके बाद भी तनातनी की स्थिति निर्मित थी खबर लगते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष महापौर जगत बहादुर अन्नू ने मामला शांत कराकर अपने अपने कार्यकर्ताओं को लेकर घटना स्थल से रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88