माता के नौ रूपों की हुई पूजा कोई बनी महाकाली तो कोई दुर्गा

जबलपुर दर्पण। मस्ती ग्रुप की महिलाओं ने 15 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, नवरात्रि से पूर्व मस्ती ग्रुप की महिला सदस्यों ने माता रानी के 9 दिन नौ रूपों की पूजा अर्चना की, मस्ती ग्रुप की महिलाओ ने माता रानी के अलग-अलग रूपों की वेशभूषा पहनकर मां काली, मां दुर्गा, मां सरस्वती के अलावा माता के रूपों में माता के देवी भजनों पर नित्य कर प्रस्तुति दी, मां काली के रूप मे उषा महाजन जी, मां दुर्गा के रूप में सुनीता कपूर, मां सरस्वती के रूप में काजल विश्वकर्मा बनी थी, मस्ती ग्रुप की मीना सदाना ने बताया कि नवरात्रि में भक्त जनों द्वारा जगह-जगह माता रानी की स्थापना होगी, सभी लोग 9 दिनों तक माता रानी की पूजा आराधना करेंगे, पंचमी से माता रानी की जगह जगह महाआरती शुरू हो जाएगी, अष्टमी नवमी से जगह-जगह भंडारा भी शुरू हो जाएंगे, नवमी के दिन हमारी समिति के द्वारा माता रानी का विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, सभी महिलाओं को विभूति और मीना सदाना जी द्वारा गिफ्ट दिए गए, इस कार्यक्रम में पूनम सेठी, किरण चौहान, रचना अरोरा, रंजना कपूर, यासमीन विभूति, सरिता कपूर, लखनऊ, शशि कपूर, सुनीता कपूर, उषा महाजन, आदि महिलाएं उपस्थिति रही।



