महाराजा कॉलेज में ऑनलाइन काव्यपाठ स्पर्धा कल

छतरपुर। शासकीय महाराजा महाविद्यालय, छतरपुर में प्राचार्य डॉ डी पी शुक्ला के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अन्तर्गत वन्देमातरम विषय पर एक ऑनलाइन काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन आज 4 जुलाई 20 को सायं 5 से साढ़े 6 बजे तक किया जायेगा।जिसमें छात्र आज सुबह 8 बजे तक अपनी रचनाएं भेजकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इस कार्यक्रम की आयोजन प्रभारी एवं समन्वयक डॉ कल्पना वैश्य के मुताबिक इस आयोजन का संयोजक डॉ शीला नायक ,सह संयोजक डॉ आनंद पांडे, डॉ देवेन्द्र प्रजापति डॉ श्याम कापड़े एवं डॉ कृष्ण कान्त गंगेले को बनाया गया है। इस काव्य पाठ प्रतियोगिता हेतु निर्णायक मंडल में डॉ बहादुर सिंह परमार प्राध्यापक – हिंदी एवं परीक्षा नियंत्रक महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्व विद्यालय छतरपुर, .,डॉ गायत्री बाजपेयी प्राध्यापक, हिन्दी तथा डॉ अर्चना शर्मा प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान रहेंगे।



