युवा उत्सव के अंतर्गत एकल एवं समूह नृत्य आयोजित

जबलपुर दर्पण। युवा उत्सव 2023 के अंतर्गत एकल एवं समूह नृत्य का आयोजन शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर में किया गया। जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.ए.सी.तिवारी द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। एकल नृत्य में जबलपुर जिले के जी.एस.कालेज, शा.होमसाइंस कालेज, श्री गुरू तेगबहादूर खालसा कॉलेज, सेंट एलायसियस कॉलेज, श्री राम कॉलेज, नवयुग कॉलेज, माता गुजरी कॉलेज कुल 07 महाविद्यालयों ने प्रस्तुतियॉं दी। समूह नृत्य में जबलपुर जिले के शा. महाकोशल कॉलेज, शा. विज्ञान कॉलेज, शा. मानकुवॅंर महिला कॉलेज, ज्ञान गंगा कॉलेज, श्री गुरू तेगबहादुर कॉलेज, शा. बरेला कॉलेज, नवयुग कॉलेज, सेंट एलायसियस कॉलेज, श्री राम कॉलेज, शा. सिहोरा कॉलेज, सेंट अलायसियस गौर कॉलेज, शा. मझौलल कॉलेज, नचिकेता महाविद्यालय, शा. होम साइंस कॉलेज, माता गुजरी कुल 16 कॉलेजों ने प्रस्तुतियॉं दी।एकल नृत्य मंे प्रथम स्थान सेंट एलायसियस कॉलेज सदर, जबलपुर द्वितीय स्थान नवयुग कॉलेज एवं तृतीय स्थान माता गुजरी महिला महाविद्यालय ने प्राप्त किया।समूह नृत्य में प्रथम स्थान शा. महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर द्वितीय स्थान ज्ञान गंगा महाविद्यालय एवं तृतीय स्थान माता गुजरी महाविद्यालय, जबलपुर ने प्राप्त किया।एकल नृत्य में निर्णायक की भूमिका में आराधना नायक, शैली धोपे, श्रीमती स्वाति मोदी एवं समूह नृत्य में निर्णायक की भूमिका में श्री राकेश गिरी, श्रीमती उपासना उपाध्याय, मेघा पाण्डे उपस्थित रही।कार्यकम में मंच संचालन डॉ. मलय वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी महाविद्यालय के प्रभारी एवं सहभागी विद्यार्थी उपस्थित रहें।



