ऑन लाईन सट्टा खिलाने वाले 2 सटोरिये गिरफ्तार, 2 मोबाइल एवं नगदी 27 हजार 390 रूपये जप्त

जबलपुर दर्पण। थाना प्रभारी पनागर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर सेे सूचना मिली कि बिसंेधी निवासी चंद्रेश केवट अपने मोबाइल मे बैबसाईड के माध्यम से लोगों से रूपये पैसों का दांव लगवाकर हारजीत का खेल खिलवा रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति मोबाइल चलाते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम चंद्रेश केवट उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बिसेंधी बताया, जिसके मोबाइल को चैक करने पर यूआरएल आईडी ूूू www.grandexch.com का टैब जिसमें एडमिन लागिन आईडी ckp7 खुली मिली, उक्त बेबसाईड के पहले पेज में 50 यूजर की एंट्री तथा दूसरे पेज में 6 यूजर की एंट्री पायी गई उक्त यूजर की आईडी के संबंध में पूछताछ करने पर स्वंय की एडमिन आईडी से उक्त यूजर की आईडी बनाना बताया एवं उक्त यूजर के जीतहार की एंट्री मोबाइल में खुले स्क्रीन में पायी गयी तथा काइंस के माध्यम से यूजर द्वारा आईसीसी विश्व कप में खेले जाने क्रिकेट मैच की हारजीत का दाव लगाया जाता है, आरोपी की तलाशी लेने पर पेंट के दाहिने जेब में 25 हजार 270 रूपये मिले जो सट्टा से अर्जित करना बताया, आरोपी के कब्जे से आईफोन मोबाइल, तथा सट्टा से अर्जित रकम 25 हजार 270 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी गढ़ा श्री ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि क्राईम ब्रंाच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मदन महल ओवर ब्रिज के सामने कोशल्या अपार्टमेण्ट के बाजू मे खुले मैदान में एक व्यक्ति अपने मोबाइल पर न्यूजीलेण्ड वर्सिस बांग्लादेश ओडीआई मैच को देखकर क्रिकेट मैच में रनों एवं विकेटों पर रूपये का दाव लगवाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गढा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति अपने मोबाइल पर न्यूजीलेण्ड वर्सिस बांग्लादेश ओडीआई मैच देखते हुये कागज पर कुछ लिखते हुये दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम निखिल चौरसिया उम्र 25 वर्ष निवासी बजरिया जैन मंदिर के सामने पनागर बताया तथा पूछताछ पर मोबाइल पर मैच देखकर मैच मे रनों एव विकटों पर रूपये पैसों का दाव लगवाकर क्रिकेट का सट्टा संचालित करना बताया, आरोपी निखिल चौरसिया के कब्जे से वीवो कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल, एक सट्टा पट्टी तथा नगदी 2 हजार 120 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – उप निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षक सचिन, अश्वनी तथा क्राईम ब्रंाच के प्रधान आरक्षक रामगोपाल विश्वकर्मा, राममिलन चक्रवर्ती, आरक्षक आशुतोष, राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।



