67वीं राज्य स्तरीय शालेय तैराकी में तैराकों ने 39 मेडल जीते

जबलपुर दर्पण। ग्वालियर में दिनांक 9 से 13 अक्टूबर को संपन्न हुई, 67 वीं म. प्र. राज्य स्तरीय शालेय तैराकी, वॉटर पोलो, डाइविंग प्रतियोगिता 2023 में जबलपुर संभाग के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटर फ्लाई रिले ईवेंट में 39 मेडल जीतने में सफल रहे, जिसमें मानवी श्रीवास्तव, अक्षित शर्मा, आदित्य मिश्रा, कबीर बलहारा, रितविक बाफना, समरथ खरे, प्रिंस सिंह, जनमेजय पचौरी, अभिनीत रंजन सिन्हा, शौर्य पटेल, अर्जुन जैसवाल, हर्षित शर्मा, राम खेड़कर, गौरिका जैन, शिल्पी कोल, मयूरी पटेल, तनमय चौहान, शौर्य भारिल, प्रतियोगिता में मेडल जीत कर संस्कारधानी को गौरवान्वित किया, टीम के जनरल मेनेजर उजियारे लाल, मेनेजर शिवम पटेल, कोच आशीष पटेल, नंदन बर्मन, अजीत सिंह, शिवम श्रीवास्तव एवं महिला कोच श्रीमती तुलसा पटेल रहीं, तैराकों की इस सफलता पर नगर निगम क्रीडा अधिकारी राकेश तिवारी, सुनील कुमार पटेल सह सचिव म. प्र. तैराकी संघ, संजय पटेल राजू अध्यक्ष जिला तैराकी संघ, राजीव कुमार सिंह, मोईन रजा अधिवक्ता, उमेश पटेल, जमना प्रसाद पटेल, नवराज सिंह एन. आई. एस, राजेन्द्र कुमार पटेल, नितेश कक्षवाहा, सी.पी. ठाकुर, प्रसन्य कुश्वाहा, सुभाष गोलछा अधिवक्ता, नसीरुद्दीन भाईजान, सचिन वर्मा विक्रम पुरस्कार विजेता, सार्थक पटेल एन. आई. एस, अमन लोधी, सत्यम तिवारी, सिद्धांत पटेल, अमित शर्मा, हिमांशु पटेल, अनुराग नामदेव, ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।



