वार्डो में लगे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का शिविर

जबलपुर दर्पण। प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी एवं सहायक आयुक्त अंकिता जैन ने बताया कि संभाग क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 61 सामुदायिक भवन, संभाग क्रमांक 5 के वार्ड क्रमांक 22 में तिलक भूमि की तलैया, संभाग क्रमांक 9 के वार्ड क्रमांक 48 शा.प्रा.शाला कैलाश नगर, संभाग क्रमांक 12 के वार्ड क्रमांक 53 पार्षद कार्यालय के पास़, संभाग क्रमांक 13 के वार्ड क्रमांक 34 में जार्ज हाउन स्कूल, संभाग क्रमांक 14 वार्ड क्रमांक 27 के कान्य कुब्ज सभा भवन एवं संभाग क्रमांक 15 के वार्ड क्रमांक 75 में कम्यूनिटी हॉल हाउसिंग बोर्ड में कार्यालयीन समय में आयोजित है। जिसमें पी.एम., इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, 6 वर्ष से अधिक आयु के बहुविकलांग, बोद्धिक दिव्यांक के लिये आर्थिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, दिव्यांक छात्रवृत्ति, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण शुल्क, जीवन निर्वाह भत्ता, चिकित्सक की अशंसा से निःशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण, आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पात्रता पर्ची), प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्वाण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत भवन संनिर्माण श्रमिकों का पंजीयान, आदि शामिल हैं। प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी ने शहर के सभी पात्र हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुॅंचने और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील।



