डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नूनखान में बैगा जनजातियों के युवाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के नेतृत्व हुआ सदस्यता ग्रहण।

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा गरीब कल्याण के लिये चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, धारा 370 -35 A को जम्मूकश्मीर से खत्म करना, किसानों को सालाना छः हजार रुपये मिलना, आबादी भूमि का पट्टा देना जैसे अनेकों साहसिक एवं जनहित के कार्यों से खुश होकर ग्राम पंचायत नुनखान के बैगा जनजाति के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत एवं भाजपा शाहपुर मंडल अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष एड.सुशील राय की उपस्थिति में दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

  • पार्टी के नितियों से प्रभावित होकर लिया है सदस्यता।

सदस्यता के दौरान फग्गू लाल धुर्वे ,विश्राम मरावी ,लमुआ धुर्वे सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने वाले वाले लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार की रीति नीति और समाज सहित व्यक्तिमूलक कार्यो से हम बहुत खुश हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व व कृतित्व से पूरी जनता खुश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज में गरीबो को एक रुपया किलो अनाज मिलना, किसानों को सालाना चार हजार रुपये सीधे खाते में डालना, संबल योजना सहित अनेक जनहितकारी कार्यो से हम प्रभावित है। इस अवसर पर रामानुज राव ,नारायण बर्मन ,रामप्रसाद बंजारा ,रतन यादव , सालिग राम ,दिगंबर बर्मन ,कुलपत सरौते, रामलाल बर्मन ,रामदीन बंजारा ,सहित लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88