श्रमजीवी पत्रकार परिषद की नवीन कार्यकारिणी घोषित

आशीष शुक्ला बने जिला अध्यक्ष,महासचिव होंगे पीयूष उपाध्याय।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश संयोजक नलिन कान्त बाजपेयी की सहमति से व प्रदेश अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने प्रदेश सचिव संदीप मिश्रा की अनुशंसा पर डिंडोरी जिले की कार्यकारणी घोषित की है। डिंडोरी जिला इकाई ने आशीष शुक्ला को संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है व पीयूष उपाध्याय को जिला महासचिव बनाया गया है। जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद नवीन कार्यकारणी की सूची भी जारी कर दी गई है।संभागीय कार्यकारणी सदस्यों में प्रकाश मिश्रा और नीरज श्रीवास को शामिल किया गया है। ब्लाक कार्यकारिणी में समनापुर अध्यक्ष भुवनेश्वर पड़वार व महासचिव राजेश केवट को बनाया गया है। मेहदबानी ब्लाक अध्यक्ष फारुख खान व महासचिव विकास अग्रवाल को बनाया गया है।बजाग ब्लाक से अध्यक्ष धर्मेन्द्रपाल मानिकपुरी व महासचिव सतीश बघेल को बनाया गया है। कार्यकारिणी गठन में अमरपुर ब्लाक अध्यक्ष तीरथ मूलचंदानी व महासचिव मो.नासिर खान को बनाया गया है।शहपुरा ब्लाक अध्यक्ष अनिल साहू व सचिव का पद संदीप गौलिया को दिया गया है।करंजिया ब्लाक अध्यक्ष निषाद सोढ़ी व महासचिव विनय मरावी बनाए गए हैं। गठन में डिंडोरी ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व महासचिव नीलमणि अहिरवार को बनाया गया है। नियुक्ति मिलने के बाद शुभचिंतकों,वरिष्ठ मित्रों ने सभी नवीन पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना दी है।



