जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

जबलपुर दर्पण। कार्यकर्ताओं की ताकत और क्षेत्र विकास के मुद्दे ही चुनाव जीतने का मुख्य आधार होता है सिर्फ पैसों की ताकत से चुनाव नही जीता जाता और हमे गर्व है कि हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार जनकल्याण के साथ ही विकास को लेकर आगे बढ़ी है और हमारे प्रत्याशी एवँ चार बार से हमारे साँसद राकेश सिंह जी ने भी जबलपुर के पिछड़ेपन को दूर करते हुए विकास के रास्ते पर आगे लाकर खड़ा किया है यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने भाजपा पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर नागपाल गार्डन मदनमहल में कही।

श्री साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव में कार्य नही करता बल्कि पूरे पांच साल जनता के बीच जाता है उनके सुख दुख में खड़ा रहता है और इसीलिए परीक्षा के समय हमें अपने कार्य का रिवीजन करने की आवश्यकता होती है।

कार्यक्रम को पुर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू ने संबोधित करते हुए कहा पश्चिम क्षेत्र की जनता ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है और मैंने भी जनसेवक के रूप में क्षेत्र की सेवा की है किंतु पिछले 10 वर्षों से यहां कांग्रेस का विधायक है और आप सभी देख रहे है कि एक भी विकास के कार्य क्षेत्र में नही हुए है। इस बार संगठन ने हमारे साँसद जी को यहां से प्रत्याशी बनाया है उनके द्वारा जबलपुर के विकास में जो कार्य किये है उन्हें आप सभी जानते है और इस चुनाव में आप सभी एकजुट होकर प्रत्येक बूथ में कमल खिलाएंगे ऐसा विश्वास हमे है।पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिलाष पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हमारे पास नीति है, नेता है और नीयत है और आप जैसे कार्यकर्ताओं की ताकत है तो हमें चुनाव में जीत अवश्य मिलेगी इसके लिए हमें अपने अपने हिस्से का योगदान देना होगा और आज अपने कार्य के मंदिर कार्यालय के उद्घाटन अवसर हमे जीत का संकल्प लेना होगा कि हम जबलपुर संभाग की सबसे बड़ी जीत इस पश्चिम विधानसभा से देंगे।

पश्चिम प्रत्याशी साँसद श्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज हम पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर एकत्र हुए है और मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि आज के अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है और इन्ही भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और दम पर हमने लगातार चुनाव जीते है और कोई चाहे भी तो भी भाजपा के कार्यकर्ताओं की कीमत नही लगा सकता जैसे कोहिनूर अनमोल होता है वैसे ही भाजपा का कार्यकर्ता भी अनमोल होता है और इन्ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के कारण ही पार्टी आज देश और प्रदेश में नेतृत्व कर रही है और मैने भी हमेशा कहा है कि इन्ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के कारण मुझे जबलपुर की जनता ने चार बार लोकसभा में चुन कर भेजा और इन्ही की ताकत की बदौलत पार्टी ने मूझे पश्चिम विधानसभा में प्रत्याशी बनाकर भेजा है।

उन्होंने कहा जबलपुर के विकास में भारतीय जनता पार्टी की सरकार, भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने अपना योगदान दिया है। जबलपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर रहते हुए हमारे नेताओ ने ही जबलपुर के विकास के लिए कार्य किया और आज के जबलपुर के इस बदले स्वरूप को हम देख रहे है इसमें से यदि जबलपुर संसदीय क्षेत्र के कार्यो और भाजपा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा किये कार्यो को निकाल दे तो जबलपुर पुनः बड़ा गांव बन जाएगा।उन्होंने कहा यह विधानसभा का चुनाव राकेश सिंह या किसी प्रत्याशी को जिताने के लिए बस नही है बल्कि प्रदेश के विकास को गति देने के साथ ही देश की दिशा तय करने का चुनाव है। हमारे पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व है, केन्द्र और राज्य में ऐसी सरकार है जो गरीब कल्याण और जनकल्याण का कार्य कर रही है और आप जैसे सक्षम और मेहनती कार्यकर्ताओं की टीम है तो निश्चित ही हमारी जीत होगी उसमे आपका योगदान रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88