जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विज्ञान, वाणिज्य, भाषा एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

जबलपुर दर्पण। संत अलॉएसियस उच्चतर माध्यमिक शाला पोलीपाथर में दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को विद्यालय में कक्षा छटवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान, वाणिज्य, गणित, कम्प्यूटर भाषा एवं कला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का लक्ष्य है कि, विद्यार्थियों में विषयवस्तु का ज्ञान, भाषा का प्रवाह, वैज्ञानिक सोच, चिंतन एवं कारण की अभिव्यक्ति सुदृढ़ हो सके एवं वे अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से तर्क के साथ अभिव्यक्त करने में सक्षम हो सकें ।
यह प्रतियोगिता शाला प्रबंधक फादर एस जी विल्सन, शाला प्राचार्या श्रीमती सोमा जॉर्ज एवं उप प्राचार्य श्री डेनिस पेटिक के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। सभी विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धि एवं विवेक द्वारा अपने विषय जैसे भौतिक विज्ञान में चंद्रयान 3 नैनो तकनीक का कैंसर सेल पर प्रयोग स्मार्ट सिटी, जीव विज्ञान में सिस्मोग्राफ, विभिन्न मौसम, मानव हृदय, विभिन्न अंग तंत्र डी एन ए की संरचना, आधुनिक कृषि तकनीक पर रसायन विज्ञान में साइन का ग्राफ, मैक्जिमा एवं मिनिमा का सिद्धांत, गणित में क्लिनोमीटर, हैरॉनफार्मूला कर्व प्रायुक्ता अर्थशास्त्र में रूपए की यात्रा, माँग-आपूर्ति का नियम, पर्यावरण सुरक्षा एवं अर्थव्यवस्था लेखाशास्त्र में हास एवं विधियों भागीदारी, भागिता एवं विधियों व्यवसायिक अध्ययन में बाजारीकरण एवं विभेदिता, उपभोक्ता नियम 1986 – 2019, व्यापार एवं सहायक वस्तुएँ सामाजिक विज्ञान में भारत के विभिन्न राज्यों से संबंधित जानकारी प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कम्प्यूटर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, चंद्रयान 3 में कम्प्यूटर की भूमिका अलार्म सिस्टम, गाड़ी सुरक्षा, शारीरिक शिक्षा में ऑलपिंक खेलों का महत्व अंग्रेज़ी में वाच्य, हैप्पी प्रिंस, ग्लिम्स आफ इंडिया, बालश्रम हिंदी में समास, तोप, ततारा वामीरो कथा, एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा, रामन प्रभाव संस्कृत में लिंग, समुद्र तट, विद्यालय, संस्कृत का महत्व आर्यभट्ट आदि पर अपने मॉडल बनाए तथा उनसे संबंधित तथ्यों को प्रस्तुत किया। साथ ही सभी विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रकट कर शानदार प्रस्तुति दी क्ला से संबंधित मॉडल में मंडाला वर्ली. लिप्पन आर्ट एवं फ्री हैंड चित्रकारी तथा मटके की सुंदर सजावट को प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के समापन में शाला प्रबंधक फादर एस जी विल्सन, शाला प्राचार्या श्रीमती सोमा जॉर्ज एवं उप प्राचार्य श्री डेनिस पेटिक ने समस्त प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना की। इस प्रतियोगिता में निर्णायकगणों की भूमिका का निर्वहन विभिन्न विषयों में पारंगत शिक्षकगणों ने कुशलता पूर्वक किया। यह प्रतियोगिता श्रीमती निशा थोमस, श्रीमती आरती शर्मा एवं श्री योगेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम की सफलता में प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक, एवं सहयोगी कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88