जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में निर्वाचन साक्षरता क्लब के अंतर्गत के अंतर्गत “पोस्टर प्रतियोगिता” का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राखी सिंह ठाकुर, ऋचा तिवारी बी.एस.सी. प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान तनु ठाकुर, विशाखा पटैल बी.एस.सी. प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान खुशी सिंह बी.ए प्रथम वर्ष, मुस्कान यावद बी.एस.सी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. आशीष जैन, डॉ. विभा पाण्डेय, डॉ. सुनील गिरी, डॉ. गीता शर्मा एवं समस्त महाविद्यालयीन परिवार शमिल रहा।



