डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बजाग में पदस्थ सहायक यंत्री के खिलाफ लामबंद हुआ गोंड़वाना समाज

डिंडोरी जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद में पदस्थ सहायक यंत्री के खिलाफ गोंडवाना समाज लामबंद है, तानाशाही रवैया से परेशान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। बताया गया कि गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी जनपद पंचायत बजाग के तत्वाधान में बजाग में पदस्थ सहायक यंत्री श्रीवास्तव की कार्यप्रणाली को लेकर गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान चरन सिंह धुर्वे प्रदेश महासचिव की मौजूदगी में प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाया गया कि जनपद पंचायत बजाग में पदस्थ सहायक यंत्री श्रीवास्तव लंबे समय से पदस्थ हैं, जहां उनके अधीनस्थ ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यो मैं मिलीभगत करके जमकर धांधली की जा रही है। आरोप है कि सहायक यंत्री 20 प्रतिशत कमीशन लेने के बाद ही कार्यों को करते है, अन्यथा तकनीकी प्रतिवेदन मैं हस्तक्षेप कर निर्माण कार्यों को घटिया बता दिया जाता है। उनके कार्यकाल में अधिनस्थ पंचायतों में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है, मूल्यांकन किए गए समस्त कार्यो की जांच कराने की मांग की जा रही है। मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जनपद पंचायत बजाग में ज्ञापन सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन के दौरान मोती सिंह मरावी ब्लाक अध्यक्ष, वीरेन्द्र तेकाम, महेन्द्र परस्ते, दीपक धुर्वे, हीरा यादव, दल सिंह कुषराम, राधे सिंह पाटले, जय सिंह मरावी, योगेश मरकाम, प्रशांत मरावी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88