भारतीय कलाकार संघ ने पुलिस अधीक्षक डिंडोरी संजय सिंह को किया सम्मानित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कोरोना वैश्विक महामारी से जूझते डिंडोरी जिले को अपने अद्भुत कार्य-कुशलता से जिला पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को भारतीय कलाकार संघ शाखा डिंडोरी द्वारा उत्कृष्ट कार्य सेवा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर का सम्मान पत्र सप्रेम भेंट किया गया। इसी तारतम्य में नगर परिषद डिंडोरी महिला एवं बाल विकास विभाग, नेहरू युवा केंद्र, चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉक्टर धनराज सिंह सहित अन्य को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान पत्र संघ द्वारा दिया गया है। बताया गया कि संघ द्वारा डिंडोरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े साथी कलाकार ने इस आपदा के समय में दीवार लेखन सहित अन्य के माध्यम से लोगों में जन जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण योगदान किया है, उन्हें भी भारती कलाकार संघ द्वारा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। संघ के गुड्डा पेंटर, राजेश मांझी, भूषण जैतवारा, शशि विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, राम कुमार सरैया, रामजी यादव, देवेंद्र सोन पाली, शुभम सोनपाली, कृष्णा नंदा, दुर्गेश बर्मन, दिलीप गावले, सत्येंद्र गवाले, बलराम अहिरवार, सुशांत जैन, लखन तिवारी सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान भारती कलाकार संघ के जिला अध्यक्ष शशि विश्वकर्मा व सचिव भूषण जयसवाल के द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए भविष्य में ऐसे ही सामाजिक योगदान प्रदान करने हेतु सभी कलाकारों को प्रेरित किया गया। संघ द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर देश हित में योगदान देने को कहा गया है।



